Sonakshi Sinha ने महानगरी में खरीदा अपना नया घर, एक्ट्रेस ने लग्जरी फ्लैट की दिखाई झलक

Sonakshi Sinha ने महानगरी में खरीदा अपना नया घर, एक्ट्रेस ने लग्जरी फ्लैट की दिखाई झलक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की सीरीज दहाड़ रिलीज हुई है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा ने शानदार एक्टिंग की हैं। कुल मिलाकर यह सीरीज ओटीटी पर हिट साबित हुई है। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है। सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर अपने घर की कुछ तस्वीरें शेयर की है जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में आते ही छा गई है। सोनाक्षी की इन फोटोज पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं

सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा नया घर
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर ये जानकारी दी है कि उन्होंने मुंबई में एक नया घर खरीदा है। इन फोटोज को देखकर ऐसा लगता है कि सोनाक्षी जल्द ही इस सी-फेसिंग फ्लैट में रहने की तैयारी कर रही है। इन फोटोज में सोनाक्षी सिन्हा पोज देती नजर आ रही हैं।

फोटोज में सोनाक्षी सिन्हा घर में अपने नए फर्नीचर को सेट करती दिखाई दे रही हैं। सोनाक्षी ने लिखा, ‘बहुत मुश्किल, पौधों और बर्तनों और रोशनी और गद्दे और प्लेटों और कुशन और कुर्सियों और टेबल, कांटे और चम्मच, सिंक और डिब्बे के साथ सिर घूम रहा है, एक घर बनाना आसान नहीं है।’ सोनाक्षी की ये फोटोज इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रही है।

इस फिल्म में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा
बताते चलें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे देख लोग गदगद हो जाते हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने ओटीटी में धमाल मचा दिया है। सोनाक्षी सिन्हा के अपकमिंग प्रॉजेक्ट्स की बात करें तो वह ‘दहाड़’ के बाद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगी। इस मूवी में उनके साथ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी दिखाई देने वाले हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *