Shraddha Kapoor ने घर पहुंचने के लिए लिया ऑटो का सहारा, सादगी देख लोग बोले- ‘कितनी डाउन टू अर्थ है’

ऑटो की सवारी करती नजर आईं श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ सादगी के लिए मशहूर हैं। फेमस एक्टर शक्ति कपूर की बेटी होने के बावजूद भी श्रद्धा दिखावा करने से हमेशा बचती हैं। यही कारण है कि श्रद्धा कपूर लग्जरी गाड़ियों की जगह ऑटो से ट्रेवल करना पसंद करती हैं। अब श्रद्धा कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें एक्ट्रेस ऑटो की सवारी करती नजर आ रही हैं। इन फोटोज में श्रद्धा आम लड़कियों की तरह ऑटो से ट्रेवल कर रही हैं। एक्ट्रेस की यह तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
जुहू में स्पॉट हुईं श्रद्धा कपूर
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हाल ही में मुंबई के जुहू में अपने जिम के बाहर स्पॉट हुईं, जहां उन्हें पैपराजी के कैमरों ने कैद कर लिया। श्रद्धा की यह तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।श्रद्धा कपूर ने पैपराजी को यह भी बताया कि उन्हें ऑटो रिक्शा का सफर सबसे बेस्ट लगता है। यही कारण है कि एक्ट्रेस गाड़ी की जगह ऑटो से ट्रेवल करना पसंद करती हैं।
श्रद्धा कपूर का आउटफिट
इन तस्वीरों में श्रद्धा कपूर पिंक कलर की टी-शर्ट और ब्लू प्रिंटिड टाइट्स पहनें नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने हाथ में बड़ा-सा काला बैग ले रखा है।
View this post on Instagram
ऑटो में चढ़ती दिखीं श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)
श्रद्धा कपूर इस तस्वीर में ऑटो में चढ़ती नजर आ रही हैं। श्रद्ध कपूर ने अपने मुंह पर मास्क भी लगा रखा है ताकि लोग उन्हें पहचान ना सकें।
पैपराजी से बातचीत करती नजर आईं श्रद्धा कपूर
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर पैपराजी से बातचीत करती नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस के साथ एक युवक भी बैठा नजर आ रहा है।इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को पैपराजी ने घेरा हुआ है। फोटो में एक्ट्रेस अपने बैग को संभालती नजर आ रही हैं।
लोगों को भायी श्रद्धा कपूर की सादगी
श्रद्धा कपूर की इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोग एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “श्रद्धा सच में कितनी डाउन टू अर्थ हैं। मैंने देओल परिवार और श्रद्धा को देखा है, ये लोग बुहत ही हंबल हैं।” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “श्रद्धा कपूर को देखकर अच्छी वाइव्स आती हैं। ”