Rubina Dilaik : बेबी बंप के साथ रुबीना दिलैक का ग्लैमरस लुक, यूजर ने कहा- पहले इतना छुपा रही थी और अब…

Rubina Dilaik और अभिनव शुक्ला ने हाल ही में बताया कि उनके घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। काफी दिनों से रुबीना टीवी से दूर हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं जिसे देखकर उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चाएं होने लगीं। उन्होंने व्लॉग में पहले ही बेबी बंप दिखा दिया था। बाद में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसे कन्फर्म किया। प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद तो रुबीना बेबाक तरीक से बेबी बंप के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं। नए लुक में वह बेहद ग्लैमर दिखीं। उनके साथ अभिनव शुक्ला भी हैं। दोनों इस वक्त अमेरिका के लॉस एंजेलिस में छुट्टियां बिता रहे हैं।
फैन्स ने की तारीफ तो कुछ ने किया ट्रोल
लेटेस्ट तस्वीरों में रुबीना ने ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी है। इसके साथ सनग्लासेस मैच किए और बालों का पोनी बनाया है। वहीं अभिनव शुक्ला स्लीवलेस हुडी में हैं। रुबीना के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘पहले इतना छुपा रही थी और अब ओवर फ्लॉन्ट कर रही हैं।’ एक यूजर ने कहा, ‘बेबी भी सोचने लगेगा क्या हॉट पैरेंट्स मिलने वाले हैं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘मोस्ट हॉटेस्ट पैरेंट्स बनने वाले हैं।’
यह भी पढ़े : Karthik Aryan : गणेश चतुर्थी पर लालबागचा राजा के दर्शनों के लिए पहुंचे कार्तिक आर्यन, देखें फोटोज
View this post on Instagram
बिग बॉस से सुधरे रिश्ते
रुबीना और अभिनव ने जून 2018 में शादी की थी। शादी की रस्में शिमला में निभाई गईं फिर उन्होंने मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया था। बीच में रुबीना और अभिनव के रिश्ते में अनबन भी होने लगी थी। यही नहीं बात तलाक तक पहुंच गई थी। ‘बिग बॉस 14’ में उन्होंने इसका खुलासा किया था। शो के बाद उनका रिश्ता और मजबूत हुआ और दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से समझन लगे।
इन शोज में किया काम
वर्कफ्रंट की बात करें तो रुबीना को फैन्स ‘छोटी बहू’ के नाम से बुलाते हैं। उन्होंने इसी नाम से एक शो में काम किया था। इसके बाद उन्होंने ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ में दमदार रोल निभाया। रुबीना ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसै रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया।
more article : साड़ी से लेकर स्विमसूट तक, हर लुक में कहर ढाती हैं रुबीना दिलैक; ये रहे 7 सबूत