Adipurush को प्रमोट करने फुल स्वैग में पहुंचे रणबीर कपूर, तस्वीरें देख जोरों से धड़का फीमेल फैंस का दिल

रणबीर कपूर ने गाड़ी से उतरते ही दिखाया स्वैग
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को लेकर हर जगह छाए हुए हैं। लोगों की मानें तो इस फिल्म से रणबीर कपूर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। इस बीच आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर को पैपराजी ने स्पॉट किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर, प्रभास की फिल्म आदिपुरुष को प्रमोट करने टी सीरीज की ऑफिस पहुंचे हैं। इस दौरान की तस्वीरें अब सामने आ गई हैं। आइए नजर डालते हैं रणबीर की लेटेस्ट फोटोज पर….
कैमरे में कैद हुए हैंडसम हंक रणबीर कपूर
रणबीर कपूर को पैपराजी अक्सर स्पॉट करते रहते हैं। अब एक बार फिर से उन्हें पैप्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है।
फुल स्वैग में दिखे रणबीर कपूर
इस दौरान रणबीर कपूर काफी स्टाइलिश लग रहे थे। उन्होंने टी शर्ट और पैंट पहना था। साथ ही रणबीर ने काला चश्मा भी लगाया हुआ था।
आदिपुरुष के पोस्टर को देख रहे हैं रणबीर
इस तस्वीर में रणबीर कपूर प्रभास की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष के पोस्टर को देखते नजर आए। बता दे कि इस मूवी का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
रणबीर कपूर ने दिए पोज
इस दौरान रणबीर कपूर ने कैमरे के सामने पोज दिए हैं। उनका हर एक पोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
फैंस को पसंद आया रणबीर कपूर का ये अंदाज
इंटरनेट पर जैसे ही रणबीर कपूर की ये तस्वीरे सामने आई हैं वैसे ही फीमेल फैंस की धड़कनें तेज हो गईं।
सोशल मीडिया से दूर रहते हैं रणबीर कपूर
बता दें कि रणबीर कपूर सोशल मीडिया से काफी दूर हैं। उन्होंने अबतक इंस्टाग्राम से दूरी बना रखी है। लेकिन कुछ सितारों का मानना है कि वो फेक अकाउंट चलाते हैं।
हिट हुई रणबीर कपूर की ये फिल्म
रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया है। इस मूवी में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आई थीं।
इस फिल्म में नजर आएंगे रणबीर कपूर
बताते चलें कि रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में रणबीर का अलग अवतार देखने को मिलेगा। फैंस को इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है।