MS Dhoni ने पूरी की फैन की ख्वाहिश, ट्रैफिक में फंसे होने के बावजूद बीच सड़क पर दी सेल्फी, VIDEO वायरल

MS Dhoni ने पूरी की फैन की ख्वाहिश, ट्रैफिक में फंसे होने के बावजूद बीच सड़क पर दी सेल्फी, VIDEO वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाकर लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। महेंद्र सिंह धोनी का नाम दुनिया में महान क्रिकेटरों में गिना जाता है। “महेंद्र सिंह धोनी” ये सिर्फ एक नाम ही नहीं बल्कि करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन है। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस की संख्या दुनियाभर में करोड़ों में है और सभी लोग इनसे बहुत प्यार करते हैं। इसकी वजह यह है कि महेंद्र सिंह धोनी जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं।

भले ही महेंद्र सिंह धोनी के पास धन-दौलत और शोहरत की कोई कमी नहीं है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इन सबका कभी भी घमंड नहीं किया। महेंद्र सिंह धोनी सभी से बड़े प्यार और विनम्रता के साथ मिलते हैं। धोनी क्रिकेट के मैदान में कितने अच्छे हैं, इस बात से सभी वाकिफ हैं। बता दें गुजरात के खिलाफ फाइनल आईपीएल मैच के दौरान जब चेन्नई की टीम जीत से दूर थी तो कई फैंस की आंखों में आंसू आ गए थे।

चेन्नई को 2 गेंदों में 10 रन की जरूरत थी और स्टेडियम में माही के फैंस रो रहे थे। चेन्नई को गुजरात के खिलाफ रविंद्र जडेजा ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही स्टेडियम में धोनी के फैंस खुशी से झूम उठे। वहीं कुछ फैंस तो जीत के बाद रोने भी लगे थे। लेकिन यह आंसू खुशी के आंसू थे। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी की आंखें भी नम हो गई थी। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में धोनी कार में बैठे हुए हैं और एक फैन को सेल्फी दे रहे हैं।

धोनी ने सड़क पर दी फैन को सेल्फी: आपको बता दें कि आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने घुटने की सर्जरी कराने मुंबई पहुंचे हुए थे। धोनी की मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 1 जून को सफल सर्जरी हुई। यहां ट्रैफिक में रेड लाइट होने की वजह से महेंद्र सिंह धोनी कार के अंदर थे।

तभी एक स्कूटी आकर उनके कार के पास रूकती है और एक फैन धोनी से सेल्फी लेने की डिमांड करने लगता है। महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने फैन की इस इच्छा का सम्मान किया और उन्होंने अपनी कार का शीशा नीचे कर दिया और फैन को सेल्फी दी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

वीडियो हो रहा वायरल सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में धोनी को कार में बैठे हुए देखा जा सकता है और वह एक फैन को सेल्फी देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी मुस्कुराकर अपने फैन को सेल्फी दे रहे हैं। इसके बाद सेल्फी लेने वाला फैन भी बेहद खुश नजर आया। इस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

भगवत गीता के साथ तस्वीर वायरल आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में घुटने की सर्जरी के लिए कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसी बीच धोनी की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें वह अपने हाथों में श्रीभगवद्गीता लिए नजर आए। कार में धोनी फोटोग्राफर को गीता दिखाकर मुस्कुरा रहे हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *