karan kundra : करण कुंद्रा ने खरीदा मुंबई में करोड़ों का बड़ा घर, क्या तेजस्वी के साथ शादी के बाद यहीं रहेंगे?

karan kundra : करण कुंद्रा ने खरीदा मुंबई में करोड़ों का बड़ा घर, क्या तेजस्वी के साथ शादी के बाद यहीं रहेंगे?

karan kundra new home : करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों अपने करियर के पीक पर हैं और इसी बीच करण ने अपने लिए मुंबई में बड़ा घर खरीदा है जिसकी करोड़ों में कीमत है।

करण कुंद्रा ने हाल ही में अपने लिए नया घर खरीदा है। इसकी झलक करण ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी है। करण के घर बीते दिन गृह प्रवेश पूजा थी जिसमें उनके परिवार वाले शामिल थे। इस दौरान करण ने येलो कलर का कुर्ता पहना है और वह पूजा करते हुए नजर आ रहे है। करण का ये घर काफी बड़ा है और इसमें फर्निश्ड किचन, मार्बल फ्लोर और इंटीरियर काफी अच्छा लगा। हालांकि अभी घर का कुछ पार्ट डिजाइन करना बाकी है। करण के इस नए घर को लेकर कुछ और भी जानकारी सामने आई है जो आपको हम बताते हैं।

यह भी पढ़े : – Malaika Arora : प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज पहन मलाइका अरोड़ा ने ढाया कहर, दिलकश अदाएं देख फैंस का हुआ बुरा हाल

20 करोड़ का घर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण का जो नया घर है उसकी कीमत 20 करोड़ है। इस अपार्टमेंट का सी फेसिंग व्यू है और इसमें प्राइवेट लिफ्ट और स्विमिंग पूल भी है।

शादी के बाद यहीं होंगे सैटल
काफी समय से करण और तेजस्वी प्रकाश की शादी की खबरें आ रही हैं। दोनों की शादी की डेट तो फाइनल नहीं हुई है, लेकिन हो सकता है कि इस घर में शिफ्ट होने के बाद वह तेजस्वी से शादी कर लें और शादी के बाद दोनों इसी घर में शिफ्ट हो जाएं। वैसे अब करण के घर लेने के बाद फैंस को अब बस दोनों की शादी का इंतजार रहेगा।

यह भी पढ़े : – Jawan : 3 हफ्ते में ही ‘जवान’ बनी सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म, एक दिन भी नहीं टिका ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड

करण की फिल्म
करण अब फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग में नजर आएंगे जिसमें भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह, कुशा कपिला, शहनाज गिल और अनिल कपूर भी हैं। फिल्म को करण बूलानी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होगी।

करण-तेजस्वी शादी
बता दें कि कई बार दोनों की शादी की खबरें आई हैं। एक इंटरव्यू में जब तेजस्वी से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, करण और मुझे कई बार शादी को लेकर सवाल पूछे जाते हैं। करण जानते हैं कि मैं अभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के ऐसे स्पेस में हूं जहां वह तब मुझसे शादी करेगा जब मैं तैयार हो जाऊंगी इसके लिए। हम अपने रिश्ते को आराम से हैंडल कर रहे हैं, हमें कोई प्रेशर नहीं है।

यह भी पढ़े : – Parineeti-Raghav Mehendi : परिणीति चोपड़ा के हाथों में सजी राघव चड्ढा के नाम की मेहंदी, सामने आई पहली फोटो

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *