सिटाडेल के लंदन प्रीमियर पर दिखा देसी गर्ल का अवतार। रेड गाउन में फ्लॉन्ट किए अपने लुक्स।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी वेब सीरीज सीटाडेल के प्रीमियर के सिलसिले में लंदन में मौजूद थीं। लव बर्ड्स निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा और उनके फोटोशूट से कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में प्रियंका एक ऑफ-शोल्डर रेड गाउन में नजर आईं और निक ने टर्टलनेक के साथ पेयर किए गए ब्लैक सूट में उनका साथ दिया।
दो हफ्ते पहले मुंबई में सिटाडेल सीरीज का प्रीमियर हुआ था, जिसमें रिचर्ड मैडन ने भी शिरकत की थी। इस खास प्रोग्राम में रेखा, वरुण धवन, अदिति राव हैदरी, नोरा फतेही, सनी लियोनी, नेहा धूपिया, रकुल प्रीत सिंह और अन्य कई सितारे नजर आए थे।
28 अप्रैल को सीटाडेल के 6 एपिसोड अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम किए जाएंगे। इसके बाद हर शुक्रवार को एक एक कर एपिसोड आएंगे। वेब सीरीज में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडन ने मुख्य किरदार निभाया है।
प्रीमियर के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ रोमांटिक फोटो शूट करवाया है। प्रियंका और निक की तस्वीर लिफ्ट की भी है, जहां दोनों कोजी होते दिखाई दे रहे हैं।