दीपिका ने बताई सिद्धार्थ माल्या और उनके रिश्ते की असली हकीकत, IPL में लिपलॉक कर मचा दिया था हंगामा

दीपिका ने बताई सिद्धार्थ माल्या और उनके रिश्ते की असली हकीकत, IPL में लिपलॉक कर मचा दिया था हंगामा

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक दम सुपर है। इनकी जोड़ी के करोड़ों लोग दीवाने हैं। ना सिर्फ ऑनस्क्रीन बल्कि इनकी ऑफस्क्रीन कैमिस्ट्री भी कमाल की है। यह दोनों जिस फ़िल्म में एक साथ आ जाये उस फिल्म को फिर सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। इन दोनों को जब भी दर्शक साथ में देखते हैं तो बस यही कहते हैं कि यह दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं।

हालांकि रणवीर तक पहुंचने का सफर दीपिका के लिए इतना आसान नहीं था। क्योंकि रणवीर से पहले उनकी मुलाकात सिद्धार्थ माल्या और रणबीर कपूर से हो गयी। दोनों के साथ दीपिका के इश्क के चर्चे मीडिया में काफी नीलाम हुए। आज हम आपको दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ मल्होत्रा के प्रेम की कहानी सुनाने वाले हैं।

आपने किंगफिशर के मालिक विजय माल्या का नाम तो सुना ही होगा ? तो जनाब सिद्धार्थ मल्होत्रा उन्ही की दौलत के एकलौते मालिक हैं। यह उस दौरान मीडिया की खास पसंद बन हुए थे जिस दौरान यह दीपिका पादुकोण को डेट कर रहे थे। दोनों कई बार कई तरह की इवेंट्स में साथ दिखने लगे। यह दोनों साथ में डिनर डेट पर भी जाते रहते थे। मगर इस जोड़ी ने सबसे ज़्यादा सुर्खियां तब बटौरी जब यह दोनों आईपीएल मैच के दौरान एक दूसरे को लिपलॉक करने लगे।

दरअसल विजय माल्या के इकलौते बेटे सिद्धार्थ माल्या का उस वक्त लाइफ़ स्टाइल इतना अट्रैक्टिव था कि हर लड़की उनके जैसा ही बॉयफ्रेंड चाहती थी। मगर सिद्धार्थ का दिल आया बॉलीवुड सुंदरी दीपिका पादुकोण पर, इन दोनों की जोड़ी ने उस वक्त काफी चर्चा बटौरी। हालांकि इसके बाद भी दोनों का रिश्ता ज़्यादा समय तक टिक नहीं पाया और जल्दी ही दोनों अलग हो गए। हालांकि इस ब्रेकअप के बाद दीपिका ने जो बयान दिया उससे सब हैरान रह गए, उन्होंने अपने और सिद्धार्थ के रिश्ते पर खुल कर बात कही थी। और बताया था कि उन दोनों का रिश्ता किस वजह से टूटा।

बता दें दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ मालिया दो सालों तक एक साथ रहे। यह दौर 2011 का था जब आईपीएल का आगाज हुआ ही था, और विजय माल्या ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम को खरीद लिया था। इस दौरान सिद्धार्थ माल्या और दीपिका पादुकोण अक्सर आईपीएल के मैच साथ में देखने जाते और फिर इसके बाद कई बार आफ्टर पार्टी में भी नज़र आते। इसी दौरान ऐसा एक वाकिया हुआ जिसे आजतक कोई नहीं भूल पाया दरअसल सिद्धार्थ मल्होत्रा ने चलते मैच में पूरी दुनिया के सामने दीपिका पादुकोण को लिपलॉक कर दिया था।

मगर इस प्रेम कहानी का अंत बहुत दुखद हुआ सिद्धार्थ से ब्रेकअप के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘मैंने उस समय सिद्धार्थ माल्या के साथ अपने रिलेशनशिप को बचाए रखने की बहुत कोश‍िश की, लेकिन कुछ दिनों से उसका बर्ताव मेरे प्रति बहुत बुरा होता चला जा रहा था। जब आख‍िरी बार हम डिनर डेट पर गए थे, तब भी सबकुछ ठीक नहीं था। हमारा रिश्‍ता बुरे दौर से गुजर रहा था।’

दीपिका ने इसके साथ ही यह भी कहा था कि उन्होंने इस रिश्ते में हर तरह की कोशिश कर ली है। आखिर में बस अलग होना ही एक मात्र विकल्प बचा था। उन्होंने कहा कि जब किसी रिश्ते में कुछ ना बचा हो तो उस रिश्ते को तोड़ देना ही बेहतर होता है। जहां ना प्यार हो ना सम्मान हो फिर उस जगह रहने से मतलब क्या है। जब सब खत्म हो जाता है तब एक मात्र ब्रेकअप ही रास्ता बचता है।

हालांकि दीपिका के बाद जब सिद्धार्थ से इसकी वजह पूछी गयी तो उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा। जब मीडिया ने दीपिका के बयान पर सिद्धार्थ की प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि दीपिका एक क्रेजी लड़की है। सिद्धार्थ के अनुसार यह उनकी बस एक क्रेजी लव स्टोरी थी इससे ज़्यादा कुछ नहीं। हालांकि दीपिका ने रणवीर के साथ जब अपनी शादी की स्टोरी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी तो उन्होंने जस पर हार्ट इमोजी जरूर भेजा था।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *