बॉलीवुड की काली हकीकत बयां करते छलके नोरा फतेही के आंसू, कहा – कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे घर बुला कर मेरे साथ…

बॉलीवुड की काली हकीकत बयां करते छलके नोरा फतेही के आंसू, कहा – कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे घर बुला कर मेरे साथ…

नोरा फतेही : ग्लैमर के पीछे हर कोई भागता है। लेकिन उन्हें कई बार ऐसी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है कि वे बुरी तरह टूट जाते हैं। ऐसा ही एक किस्सा फेमस एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही के साथ भी हो चुका है। जिसके बारे में उन्होंने खुल कर बात की। जहां नोरा को कास्टिंग काउच का सामना तो नहीं करना पड़ा था लेकिन उनके साथ कुछ अलग हुआ था। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर नोरा फतेही के साथ क्या हुआ था।

नोरा फतेही ने इस बात का खुलासा एक्ट्रेस करीना कपूर के फेमस चैट शो ‘व्हाट विमेन वांट’ में किया था। इस चैट शो में नोरा ने अपने करियर से जुड़ी कई बातें की। साथ ही ये भी बताया कि कैसे एक बार उन्हें एक कास्टिंग डायरेक्टर ने अपने घर बुलाकर बहुत डांटा था। उनकी डांट सुनकर नोरा भारत छोड़कर जाने वाली थी, क्योंकि उस डांट ने उन्हें बहुत दु:ख पहुंचाया था।

नोरा फतेही जब पहली बार अपना करियर बनाने भारत आई, तब वो किसी को भी नहीं जानती थी। फिर कुछ महीनों बाद वो कास्टिंग डायरेक्टर से मिली। ये मुलाकात अच्छी नहीं थी। नोरा ने बताया कि ये एक कास्टिंग लेडी डायरेक्टर थी, जिनसे वो भारत आने के कुछ महीनों बाद मिली थी।’

नोरा ने आगे बताया कि उसने उन्हें ऐसा फील करा दिया था कि वो अपना बैग पैक कर भारत छोड़ने के लिए तैयार हो गई थी। उसने नोरा से कहा था, यहां आपके जैसे बहुत सारे लोग हैं। हमारी इंडस्ट्री आप जैसे लोगों से परेशान हो गई है। वह उन पर चिल्ला रही थीं।

नोरा ने आगे बताया कि उस दौरान उन्हें बहुत बुरा फील हुआ था और वो बहुत रोई भी थी। क्योंकि वो उनके पास खुद नहीं गई थी, बल्कि उसने नोरा को अपने घर बुलाया था। वो उन्हें जानती भी नहीं थी। नोरा कहती हैं, क्या उन्होंने नोरा को अपने घर सिर्फ उन पर चिल्लाने के लिए बुलाया था। तब वो इस देश में नई थी, तो उन्हें लगा कि यहां सब ऐसा ही बिहेव करते हैं। लोगों को घर बुलाकर उन पर चिल्लाते हैं।”

आपको बता दें कि एक्ट्रेस नोरा फतेही ने ‘सत्यमेव जयते’ के ‘दिलबर-दिलबर’ गाने से पहचान पाई। उसके बाद उन्होंने फिल्म ‘स्त्री’ के ‘कमरिया’ और ‘बाटला हाउस’ मूवी के ‘ओ साकी साकी’ सॉन्ग में भी जलवे बिखेरे थे। इतनेहिट सांग देने के बाद वो फेमस हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने ‘भारत’, ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ और ‘भुज’ में अपनी एक्टिंग से लोगों को एंटरटेन किया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *