Citadel प्रमोशन्स के बीच वक्त चुराकर पति निक जोनस संग रोमांटिक हुईं Priyanka Chopra, वायरल हो गईं फोटोज

Citadel प्रमोशन्स के बीच वक्त चुराकर पति निक जोनस संग रोमांटिक हुईं Priyanka Chopra, वायरल हो गईं फोटोज

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग दिए रोमांटिक पोज: बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल के जबरदस्त प्रमोशन में बिजी हैं। इसके लिए अदाकारा हाल ही में इटली गई थीं। जहां अदाकारा ने इटली के खूबसूरत शहर रोम में अपनी वेब सीरीज का जमकर प्रमोशन किया।

इस दौरान अदाकारा रोम में अपनी वेब सीरीज के प्रमोशन्स के बिजी शिड्यूल के बीच अपने पति निक जोनस संग कुछ पल चुरा लिए। जिसके बाद दोनों स्टार्स ने एक दूसरे संग जमकर रोमांटिक तस्वीरें क्लिक करवाईं। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। यहां देखें फोटोज।

सिटाडेल प्रमोशन के लिए प्रियंका चोपड़ा ने पहनी थी डीपनेक ग्रीन ड्रेस: अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान अपनी वेब सीरीज सिटाडेल के प्रीमियर के लिए डीपनेक ग्रीन ड्रेस पहनी थी। इस तस्वीर ने फैंस का सारा ध्यान खींच लिया। Also Read – टीन च्वाइस अवार्ड-2017 में प्रियंका, दीपिका को कोई अवॉर्ड नहीं

प्रियंका चोपड़ा की सक्सेस से आखिर किस हीरो को लगा था डर? देसी गर्ल ने डंके की चोट पर की दिल की बात

प्रियंका चोपड़ा के लुक पर दिल हार बैठे निक जोनस:देसी गर्ल के इस हॉट एंड ग्लैमरस लुक पर उनके पति निक जोनस भी दिल हार बैठे। जिसके बाद अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं।

डीपनेक ग्रीन ड्रेस में कहर ढा रही थीं प्रियंका चोपड़ा:अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इस बेहद ग्लैमरस ग्रीन कलर की ड्रेस में कहर ढाती दिख रही थीं। ये तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आते ही छा गईं। Also Read – प्रियंका चोपड़ा खोल रही हैं भारतीय महिलाओं के लिए विदेशों के दरवाजे: अमृत दासू

निक जोनस की आंखों में गुम दिखीं प्रियंका चोपड़ा: फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा इस दौरान अपने पति निक जोनस की आंखों में गुम नजर आईं। इस स्टार कपल की ये तस्वीरें फैंस का भी दिल धड़का गई हैं।

रोम में रोमांटिक हुए प्रियंका-निक: अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस रोम में सिटाडेल प्रमोशन्स के बीच ही एक दूसरे संग रोमांटिक होते दिखे। जिसे देख प्रियंका-निक के फैंस भी खुशी से झूमने लगे। Also Read – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रियंका चोपड़ा लिंक्डइन की पॉवर प्रोफाइल्स सूची में शामिल हुए

वायरल हो रही हैं प्रियंका चोपड़ा की ग्लैमरस फोटोज: अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये ग्लैमरस फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी हैं। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट्स करते दिखे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *