दोस्ती के नाम पर धब्बा साबित हुई बॉलीवुड की यह सहेलियां, अपनी बेस्ट फ्रेंड के पति के साथ ही बनाये संबंध

माना जाता है कि इस दुनिया में सब रिश्ते कहीं ना कहीं आप पर थौपे जाते है मगर एक मात्र दोस्ती का रिश्ता ही ऐसा है जहां आप खुद उनको चुनते हैं। यही वजह है कि दोस्ती का रिश्ता सब रिश्तों से बड़ा होता है। फिर वो आम दोस्त हो या सेलिब्रिटी सभी की कहानी होती ख़ास ही है। बॉलीवुड में भी कई दोस्ती की ऐसी कहानी है जो काफी फैमस है, हालांकि बहुत कम होता है कि दो एक्ट्रेस अच्छी दोस्त हो मगर जब करिश्मा कपूर-करीना कपूर-मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा की गर्ल गैंग देखते हैं तो यह बात महज़ अफवाह लगती है।
ना सिर्फ एक्ट्रेस बल्कि स्टार्स की पत्नियां जैसे नीलम कोठारी, सीमा खान, गौरी खान, सुनीता कपूर और महीप कपूर का भी एक सर्कल है जो काफी मशहूर है।
मगर क्या आपने यह सूना है कि बॉलीवुड की दो पक्की दोस्त एक दुसरे की सौतन बन गयी हो। अगर नहीं तो कोई बात नहीं क्योंकि आज हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जो बेस्ट फ्रेंड से एक दुसरे की सौतन बन गयी।
अमृता अरोड़ा : अमृता अरोड़ा भी उन अभिनेत्रियों में से एक है जिन्होंने अपनी दोस्त को धोखा से कर उसके प्यार को छीन लिया। दरअसल बिजनेसमैन शकील लद्दाख से जब अमृता मिली तब वे शादी शुदा थे। उनकी पत्नी और कोई नहीं बल्कि उनकी बचपन की दोस्त निशा राणा थी।
अपने पति से अलग होने के बाद निशा ने अपनी सहेली अमृता पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा था कि वो पहले मेरे कपडे और दूसरी चीज़ इस्तेमाल करती थी पर बाद में उसने मेरा पति ही चुरा लिया।
सोनम कपूर : मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की हालिया पत्नी सोनम कपूर टीवी एक्ट्रेस है। साल 2018 में दोनों विवाह के बंधन में बंधे थे। माना जाता है कि सोनम कपूर की दोस्ती हिमेश की पहली पत्नी कोमल से थी, मगर उनका दिल अपनी पक्की दोस्त के पति पर दिल ऐसा अटका की वो वहां से निकल ही नहीं पाया। नतीजा यह रहा कि हिमेश रेशमिया ने अपनी २२ साल पपुरानी शादी तौड दी और पत्नी की दोस्त को उनकी सौतन बना दिया।
गौतमी: साउथ के सुपर स्टार कमल हासन ने बड़े पर्दे पर खासा धमाल मचाया, मगर वे अपने निजी जीवन में कोई ख़ास कमाल नहीं कर पाए। दरअसल कमल हासन ने अपनी पहली पत्नी वाणी गणपति को धोखा दे कर एक्ट्रेस सारिका के साथ शादी रचा ली मगर यह शादी भी 16 साल से ज़्यादा चल नहीं पाई।
बताया जा रहा है कि इसकी वजह है सारिका की दोस्त गौतमी। कहा जाता है कि कमल हासन और गौतमी की नजदीकी सारिका को पसंद नहीं आ रही थी और इस वजह से वो दोनों अलग हो गए। इसके बाद गौतमी और कमल लिव इन में रहे इनका रिश्ता भी 10 साल चला और बाद में 2016 में यह दोनों भी अलग हो गए।