Cannes 2023 के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा, ईशा गुप्ता ने बोल्ड लुक से लूटी महफिल

कान्स 2023 के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड बालाओं का जलवा कान 2023 (Cannes 2023) का आगाज हो चुका है। दुनिया के इस सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में कई बॉलीवुड हसीनाओं ने डेब्यू किया है। जहां एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने ब्राइडल लहंगा पहनकर कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर धांसू एंट्री मारी तो वहीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी कान्स 2023 में डेब्यू किया। अब इस फिल्म फेस्टिवल से बॉलीवुड बालाओं की खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस रिपोर्ट में देखें ईशा गुप्ता से लेकर मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर और उर्वशी रौतेला का रेड कार्पेट लुक।
ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने रेड कार्पेट पर दिखाया जलवा: एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू मारी। एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर व्हाइट कलर का गाउन पहनकर पहुंची थीं।
ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने फ्लॉन्ट किए टोन्ड लेग्स: इस तस्वीर में ईशा गुप्ता व्हाइट कलर के गाउन में अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस बहुत ही बोल्ड लग रही हैं।
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर ने भी किया कान 2023 में डेब्यू: 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली एक्ट्रेस एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने भी कान्स 2023 में डेब्यू किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का स्लीवलेस गाउन पहना था, जिसमें वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं।
मानुषी छिल्लर के नेकलेस पर अटका दिल: इस आउटफिट के साथ मानुषी छिल्लर ने ग्रीन नेकलेस पहना था, जो उनके आउटफिट को कॉम्प्लीमेंट दे रहा था।
सारा अली खान ने लहंगे में दिखाया रॉयल अंदाज एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी दुनिया के इस सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया। इस दौरान एक्ट्रेस अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनें नजर आई थीं।
सारा अली खान ने दिखाई दिलकश अदाएं: जैसे ही सारा अली खान लहंगा पहनकर कान 2023 के रेड कार्पेट पर उतरीं तो सबकी निगाहें एक्ट्रेस की ओर जाकर थम गईं। इस तस्वीर में सारा अपनी दिलकश अदाओं से फैंस के होश उड़ा रही हैं।
बार्बी डॉल बनकर पहुंचीं उर्वशी रौतेला: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी कान 2023 के रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया। इस दौरान एक्ट्रेस पिंक कलर का गाउन पहनें नजर आईं। इस तस्वीर में उर्वशी किसी बार्बी डॉल से कम नहीं लग रही थीं।
उर्वशी रौतेला ने दिए खूबसूरत पोज: इस तस्वीर में उर्वशी रौतेला एक पुतले के ऊपर लेटकर खूबसूरत अंदाज में पोज दे रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस ने अपने बालों का बन बनाया हुआ है, जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है।
श्रुति हासन भी कान 2023 में ले रहीं हिस्सा: एक्ट्रेस श्रुति हासन भी कान 2023 में हिस्सा ले रही हैं। हाल ही में श्रुति लैंगिक समानता सम्मेलन में शामिल हुई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ब्राउन कलर के आउटफिट में नजर आईं।