चीन से भी बड़ा और खूबसूरत ग्लास ब्रिज बना है बिहार में, चलने वालों की हालत हो जाती है खराब

चीन विदेशी पर्यटको का हमेशा से ही सबसे बड़ा जत्था रहा है। दरअसल चीन में कई ऐसी फेमस जगह हैं जिसको लोग सामने से देखना चाहते हैं और कुछ ऐसे ही जगहों में से एक है उसका एक ग्लास ब्रिज जो दुनिया का सबसे बड़ा ग्लास ब्रिज माना जाता है।
हालांकि अब भारत में भी उसी की तर्ज पर एक ऐसा ग्लास ब्रिज बन चुका है जिसकी खूबसूरती और मनोरम दृश्य चीन के ग्लास ब्रिज से कहीं ज्यादा खूबसूरत है और इसी वजह से भारत के इस ग्लास ब्रिज को देखने लोग जाते हैं।
आपको बता दें कि भारत का यह ग्लास ब्रिज कहीं और नहीं बल्कि बिहार जिले में बनाया गया है और आइए आपको बताते हैं बिहार में कहां पर यह ग्लास ब्रिज बना है जिसकी खूबसूरती लोगों को खूब आकर्षित कर रही है।
पटना से मात्र इतनी दूरी पर बना है यह खूबसूरत ग्लास ब्रिज
अगर आप भी चीन के हांगकांग में बने ग्लास ब्रिज की सैर करना चाहते हैं तब आपके लिए यह बड़ी खुशखबरी है। दरअसल भारत में ही अब हांगकांग के ग्लास ब्रिज की तर्ज पर बिहार के राजगीर जिले में अब बहुत ही खूबसूरत ग्लास ब्रिज बनाया जा चुका है जो बहुत ही मजबूत है।
यहां पर दूर-दूर से सैलानी इस खूबसूरत ग्लास ब्रिज को देखने के लिए आ रहे हैं और आपको बता दें कि यह इतनी मजबूती से बनाया गया है कि इस पर एक साथ आसानी से 40 लोग कर सकते हैं।
इस ग्लास ब्रिज के ऊपर चढ़ने के बाद ऐसा लगता है जैसे आप हवा में चल रहे हो और आइए आपको बताते हैं इस जगह पर जाने के लिए आपको पटना से कितना दूरी तय करना पड़ता है और क्या है ग्लास ब्रिज पर सफर करने का खर्च।
ग्लास ब्रिज पर सफर करने का खर्च है मात्र इतने रुपए
बिहार के राजगीर जिले में बना ग्लास ब्रिज इन दिनों लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन चुका है। आपको बता दें कि पटना से मात्र ₹100 खर्च करने के बाद आप राजगीर पहुंच सकते हैं और वहां पर आप इस खूबसूरत ग्लास ब्रिज का आनंद ले सकते हैं जो पहाड़ की वादियों से घिरा हुआ है।
बात करे इस ग्लास ब्रिज की ऊंचाई की तो यह जमीन से 200 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है और लगभग 6 फीट चौड़ा है जो इसकी मजबूती को दर्शाता है।
इस ग्लास ब्रिज पर सफर करने के लिए आपको ₹200 खर्च करने होंगे और इसके टिकट को खरीदने के बाद आप 2 घंटे तक इस ग्लास ब्रिज पर सफर का आनंद ले सकते हैं और कम कीमत में ही यह लोगों को चीन के ग्लास ब्रिज से कहीं ज्यादा पसंद आ रहा है और इसी वजह से यह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन चुका है।