इस राशि के लोग होते हैं भगवान शिव के ‘निकटतम’, जानिए कौन सी है राशि..

मेष राशि: अप्रैल का तीसरा सप्ताह मेष राशि वालों के लिए बेहतरीन है। मेष राशि वालों को इस सप्ताह शुभ समाचार मिल सकते हैं। लोग अपनी योजनाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह यात्रा योग बन रहा है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आपका आत्मविश्वास इस सप्ताह समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद करेगा। पुरानी समस्याओं का समाधान जल्द ही होगा और मेष राशि वालों के लिए शनिवार के बाद समय अधिक अनुकूल रहेगा।
वृष: अप्रैल का तीसरा सप्ताह आपके लिए काम के दबाव से भरा रहेगा। यह आपके लिए तनाव का कारण भी बन सकता है। 17 से 23 अप्रैल के सप्ताह के दौरान अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना आपके लिए आसान नहीं होगा। घरेलू परेशानियां इस दौरान परेशान कर सकती हैं। इस हफ्ते आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सप्ताह के अंत तक आप प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। आपके रुके हुए काम इस सप्ताह पूरे होंगे। हालांकि इस सप्ताह आपकी आमदनी कम और खर्चे अधिक हो सकते हैं। शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा है, अविवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
मिथुन :- 17 अप्रैल से 23 अप्रैल के सप्ताह में मिथुन राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिल सकता है। इस सप्ताह आपकी योजनाएं सफल होंगी। इस सप्ताह आपकी उम्मीदें पूरी होंगी। इस सप्ताह लाभकारी यात्रा हो सकती है। इस सप्ताह धन की आमदनी अच्छी रहेगी। फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा, कर्ज के बोझ से मुक्ति मिलेगी। मंगलवार और बुधवार को आप काम की अधिकता से भी परेशान हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा, कार्यस्थल पर वरिष्ठों का भी सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग हैं।सप्ताह के अंत में आप किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
कर्क :- कर्क राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में वैचारिक अस्थिरता के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा। काम के दबाव में परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। लोगों का सहयोग लेना पड़ सकता है। पिता से भी मदद मिलेगी, नए कार्य करने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह धन प्राप्ति और कार्य में सफलता मिलने के योग हैं।
सिंह: इस सप्ताह सूर्य ने मेष राशि में प्रवेश किया है, जिसका प्रभाव सिंह राशि पर भी पड़ेगा। आपको सम्मान मिलेगा, आपको नज़रअंदाज़ करने वाले भी साथ देते नज़र आएंगे। बनाई गई योजनाओं से आपको लाभ होगा, आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। इस सप्ताह आमदनी के साथ-साथ ख़र्चे भी बढ़ेंगे, आपका कोई क़रीबी ख़राब नज़र आ सकता है। भाग्य आपका साथ देगा, काम समय पर बनेंगे।
कन्या: 17 अप्रैल से 23 अप्रैल के सप्ताह के दौरान विरोधी हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। इस सप्ताह आपका काम में मन नहीं लगेगा, नकारात्मकता हावी रहेगी। आपके खिलाफ कोई साजिश हो सकती है। हालांकि मंगलवार और बुधवार आपके लिए अच्छे रहेंगे। इस दौरान आमदनी में वृद्धि होगी और आप योजनाओं को क्रियान्वित करने में सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि एक-दो दिन थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन आमदनी कम होने के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है।
तुला: तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शानदार है, तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह संतान का सहयोग प्राप्त होगा। आप जो भी करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। इस सप्ताह मान सम्मान में वृद्धि होगी। राजकीय सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह वाहन व अन्य भौतिक सुखों की प्राप्ति होने के भी योग हैं। इस सप्ताह लाभकारी संपर्क बनेंगे, जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।
वृश्चिक: 17 अप्रैल से 23 अप्रैल वृश्चिक राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अतीत में लिए गए किसी निर्णय पर आपको पछतावा हो सकता है। इस सप्ताह बेवजह की परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं। इसके अलावा इस सप्ताह कई सफलताएं भी मिल सकती हैं। विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, इस सप्ताह के कुछ दिन निराशाजनक हो सकते हैं। शनिवार से समय अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि, लाभ में वृद्धि, सुख, कार्य में सहयोग की संभावना है।
धनु राशि: इस सप्ताह धनु राशि वालों का बलवान रूप देखने को मिलेगा। भाग्य आपका साथ देगा, भाई भी आपका साथी बनेगा। समस्याओं को सुलझाने में आप सफल रहेंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी, घरेलू मामलों में परेशानी रहेगी, दूसरों के हित के लिए किए गए कार्य भी परेशानी बढ़ाएंगे. इसके कारण 17 अप्रैल से 23 अप्रैल के सप्ताह में आपको अपने निर्णय बदलने पड़ सकते हैं। हालांकि स्वभाव से थोड़ा सा क्रोधी होना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मकर राशि: 17 अप्रैल से 23 अप्रैल के सप्ताह में मकर राशि वालों को राहत मिलेगी। परिवार के साथ आनंददायक समय व्यतीत होगा। भाग्य आपका साथ देगा, मित्रों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं। शुक्रवार और शनिवार को कुछ तनाव हो सकता है। इस दौरान आमदनी में भी कमी आ सकती है।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अच्छे अवसर मिलेंगे। सितारे सरकारी कार्यों में सफलता देंगे, प्रभाव में वृद्धि होगी। लोगों को अपने पक्ष में करने में आप सफल होंगे। कार्यों का विस्तार संभव है। धार्मिक सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ें। अचल संपत्ति से लाभ की संभावना है, योजनाएं सफल रहेंगी। जीवनसाथी की ओर से उपहार और मित्रों से मुलाकात इस सप्ताह संभव है।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ कठिनाइयों से हो सकती है। इनकम में कमी, खर्चों में बढ़ोतरी से तनाव बढ़ सकता है। मंगलवार से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, विचारों में नाराजगी रहेगी। बाद में बृहस्पति और शुक्र की मदद से आय में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। शनिवार का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा।